ठगों ने बातों में उलझाकर महिला के आभुषण व नगदी लूटी 

गाजीपुर। रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार ठगों ने महिला को भ्रमित कर उसके दो झोलों को लेकर फरार हो गये।  यह घटना सादात थाना क्षेत्र के सादात बाजार में शनिवार को हुई।


         बताया गया कि बुढ़नपुर गांव के सुरेश चन्द्र तिवारी की पत्नी इंदा देवी शनिवार सुबह सादात बाजार में खरीदारी करने गयी थीं। उसी दौरान दो युवक उनसे रास्ता पूछे और फिर हमदर्दी दिखाते हुए तेज धूप का हवाला देकर उन्हें आगे तक छोड़ने की बात कहकर उनके हाथ से खरीदारी के सामानों का थैला ले लिया और बातों में बहला फुसलाकर महिला के दोनों झोले लेकर चम्पत हो गये। महिला के अनुसार,  बातों में उलझाकर ठगों ने महिला के छह हजार रुपये नकद सहित लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।‌ सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सैदपुर रामकृष्ण तिवारी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और सादात थानाध्यक्ष पन्नेलाल को आवश्यक निर्देश दिये। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से ठगों की खोज में जूट गयी है।

Views: 55


Leave a Reply