विशेषज्ञों ने पुलिस को सिखाये सफलता के गुर

अभियोजन व मेडिकोलीगल विशेषज्ञों ने दी विशेष जानकारी 


गाजीपुर। आपराधिक मामलों में वैज्ञानिक और विधिक साक्ष्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन सभागार किया गया। अभियोजन शाखा व मेडिकोलीगल विशेषज्ञों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यशाला में अभियोजन अधिकारियों के माध्यम से जाँच अधिकारियों , विवेचनाधिकारियों और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों(मेडिकोलीगल विशेषज्ञों) के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट:* मेडिकल साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को न्यायालय में अचूक साबित करने के लिए डॉक्टरों और विवेचकों का संवेदीकरण किया गया। इसके साथ ही साक्ष्यों के संकलन और गवाहों के बयानों को विधिक रूप से मजबूत बनाने की तकनीकों को साझा किया गया और माननीय सुप्रीमकोर्ट द्वारा गिरफ्तारी के संबंध में दिये गये निर्देशों के संबंध में भी विवेचकों को अवगत कराया गया। बताया गया कि इस संयुक्त प्रशिक्षण से भविष्य में गंभीर अपराधों की तफ्तीश में तेजी आएगी और अपराधियों को सजा दिलाने में मदद मिलेगी। 

      इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, संयुक्त निदेशक अभियोजन तथा जिला चिकित्सालय के चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

Views: 17


Leave a Reply