देश विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही सरकार
राजकीय आई.टी.आई. में चार जून को होगा रोजगार मेला
गाजीपुर। उ.प्र. रोजगार मिशन के अन्तर्गत रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों एवं श्रमिकों को देश व विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान कराने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर के सहयोग से रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
उक्त जानकारी जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि सेवायोजन कार्यालय के सहयोग से रोजगार मेला, प्लेसमेन्ट इवेन्ट, कैम्पस प्लेसमेन्ट के माध्यम से देश व विदेशों जैसे जर्मनी, जापान, इजराइल एवं सऊदी अरब में रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होने बताया कि वर्तमान में देश व विदेश में रोजगार हेतु नियोजक प्रमोकाश आउटसोर्सिंग प्राइवेट लिमिटेड (Pramokash Outsourcing Services Private limited) द्वारा दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, रोजकोट, जामनगर, में भिन्न-भिन्न कम्पनियों में 18 वर्ष से 48 वर्ष उम्र के रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों (पुरुष/महिला) के 1800 पदों पर स्थायी रूप से रोजगार मेला के माध्यम से निःशुल्क जॉब के अवसर प्रदान किये जायेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को कम्पनी द्वारा गाजीपुर मुख्यालय से जॉब लोकेशन तक निःशुल्क बस सेवा भी प्रदान की जायेगी। इस कम्पनी/ नियोजक के माध्यम से 5वीं/8वीं/10वीं/12वीं/ आईटीआई सभी ट्रेड/डिप्लोमा/ग्रेजुएट पास अभ्यर्थियों को हेल्पर, वेल्डर, क्वालिटी चेक मशीन आपरेटर, सुपरवाइजर इत्यादि पदों पर वेतन रुपया आज18000 से 35000 तक तथा अन्य सुविधाएं प्रदान किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में बेरोजगारो को रोजगार प्रदान करने हेतु नियोजक मारूती सुजुकी इण्डिया प्रा. लि. (गुजरात प्लांट) पता हंसलपुर, बेचाराजी मंडल तालुका, अहमदाबाद, गुजरात हेतु शैक्षिक योग्यता-आई.टी.आई. पास एवं उम्र 18 से 26 वर्ष तक के अभ्यर्थियों को एफ.टी.सी. (फिक्स टर्म कन्टेक्ट) के 500 पदों पर 36 महीने के अनुबंध पर 25300 रुपये प्रतिमाह, सी.टी.सी व अन्य सुविधाओं पर दिनांक 04 जून, 2026 को राजकीय, आई.टी.आई., गाजीपुर में कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव के द्वारा वीजन इण्डिया के माध्यम से निःशुल्क भर्ती किया जायेगा। चयनित अभ्यर्थियों को कम्पनी द्वारा गाजीपुर मुख्यालय से जॉब लोकेशन तक निःशुल्क बस सेवा भी प्रदान की जायेगी। विदेशों में रोजगार के अवसर रोजगार संगम पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in के माध्यम से जर्मनी, जापान, इजराइल एवं सऊदी अरब देश में नर्सिंग/ केयरगीवर /केयर टेक्रर /पेसेन्ट केयर / कन्स्ट्रेक्शन वर्कर इत्यादि जॉब रोल पर आयु सीमा 20 से 48 वर्ष तक के पासपोर्टधारी महिला एवं पुरूष अभ्यर्थियों का रोजगार हेतु ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहें है। इसी क्रम में Blinkit ब्लिंकिप फारूख नगर, गुरुग्राम में पीकिंग एण्ड पैकिंग के 500 पदों पर न्यूनतम योग्यता 10 वी पास तथा उम्र 21 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को बीस हजार रुपए प्रतिमाह, सी.टी.सी व अन्य सुविधाओं सहित उपलब्ध होगी। आगामी रोजगार मेला के माध्यम से रोजगार के इच्छुक युवाओं का निःशुल्क चयन किया जायेगा। उन्होने बताया कि विदेश में जॉब करने हेतु अभ्यर्थी को 06 माह का ट्रेनिंग में उनकी भाषाओं को सिखया जायेगा जो निःशुल्क रहेगा। विदेशी भाषा प्रशिक्षण जर्मनी, जापान व रूस देश में विभिन्न जॉब रोल में रोजगार हेतु जनपद के इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के माध्यम से विदेशी भाषा प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु गूगल फार्म के माध्यम से आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। अधिक जानकारी हेतु सेवायोजन विभाग द्वारा निःशुल्क हेल्पलाइन नं 155330 की सुविधा प्रदान की गयी है।
उन्होने बताया कि जर्मनी में जॉब हेतु नर्सिंग/ केयरगीवर / केयर टेक्रर /पेसेन्ट केयर / कन्स्ट्रेक्शन वर्कर के पद महिला एवं पुरूष को मिलाकार कुल 1000 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है जिसमें वेतन लगभग रुपये 2,25000, आयु सीमा 20 से 35 वर्ष का होना चाहिए। इसमें अनुबन्ध अवधि तीन वर्ष व नवीनीकरण, जापान में केयरगीवर के 50 पद हेतु हेतु महिला/पुरूष पात्र अभ्यर्थियों को लगभग वेतन रुपये 116976, आयु सीमा 20 से 27 वर्ष हो। इसमें अनुबन्ध अवधि पांच वर्ष व नवीनीकरण किया जायेगा। इजराईल देश में होम बेस केयरगीवर के 5000 पद हेतु महिला/पुरूष पात्र अभ्यर्थियों को लगभग वेंतन रुपए 131818, आयु सीमा 20 से 45 वर्ष होनी चाहिए। इसमें अनुबन्ध अवधि दो वर्ष व नवीनीकरण, सउदी अरब में रोजगार हेतु फेब्रीकेशन सुपरवाईजर के पांच पद हेतु केवल पुरूष अभ्यर्थियों को लगभग वेतन रुपया 99188 व आयु सीमा 30 से 48वर्ष हो जिसमें अनुबन्ध अवधि दो वर्ष व नवीनीकरण किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर जिलाधिकारी आयुष चौधरी, जिला सेवायोजन अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Views: 23








