राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु दिव्यांग जनों के आवेदन आमंत्रित 

गाजीपुर। विश्व दिव्यांग दिवस‘ 03 दिसम्बर ‘‘  के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है।


      जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी पारस नाथ यादव ने बताया कि गई राज्य पुरस्कारों हेतु 12 विभिन्न श्रेणियों के अन्तर्गत 30 पुरस्कार की व्यवस्था की गयी है। इसमें पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी / संस्थायें कार्यालय में आवेदन पत्र प्राप्त कर अपना पूर्ण विवरण अभिलेखों सहित तीन प्रतियों में 15 जुलाई 2026 तक जमा कर सकते हैं।

        पात्रता हेतु कार्य क्षेत्र- दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता, सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंण्ट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजको को राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणास्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन को सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन को बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाए प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग व्यस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ बेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाईट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, की पात्रता होनी चाहिए।

Views: 21


Leave a Reply