वेलफेयर उत्सव” में एक मंच पर सम्मानित होंगी सामाजिक हस्तियां और मेधावी बच्चे
लंका मैदान के सुसज्जित हाल में 26 अप्रैल को होगा भव्य आगाज
साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे शिक्षाविद् व साहित्यकार डॉ मान्धाता राय
गाजीपुर। अपने सामाजिक, साहित्यिक व शैक्षणिक कार्यों को लेकर चर्चित संस्थान,”वेलफेयर क्लब” का वार्षिक समारोह “वेलफेयर उत्सव” आगामी 26 अप्रैल रविवार को लंका मैदान स्थित मैरिज हॉल में प्रातः दस बजे से आरंभ होगा।
सरकारी अफीम एवं क्षारोद कारखाना (ओपियम फैक्ट्री) के महाप्रबंधक दौलत कुमार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जायेगा। इसमें साहित्य के क्षेत्र में स्वामी सहजानन्द पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. मांधाता राय को “साहित्य गौरव सम्मान”, समाज सेवा के क्षेत्र में स्वतंत्रता सेनानी बाबूलाल मानव को “समाज सेवा सम्मान”, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री प्रकाश सिंह को “उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान” तथा पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए लव तिवारी को “पर्यावरण संरक्षण सम्मान” से नवाजा जायेगा।
क्लब के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि जनपद के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के चयनित प्रतिभागियों को मेडल, पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही, क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा।
Views: 40









