अबोध बालिका से दुराचार करने वाले फेरीवाले को पुलिस ने दबोचा
गाजीपुर। गांव क्षेत्र में फेरी कर सामानों की बिक्री करने वाले युवक द्वारा गांव की तीन वर्षिय बच्ची के साथ दुराचार कर, भागते समय ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी जमकर दैहिक समीक्षा की।
बताया गया कि रविवार को फेरीवाले ने शादियाबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर बैरीसाल गांव की अबोध बच्ची को प्रलोभन देकर उसके साथ दुराचार किया। बच्ची के रोने चिल्लाने की आवाज पर जब तक लोग वहां पहुंचे तो फेरीवाला वहां से भागने लगा लेकिन गांव के लोगों ने उसे घेरकर पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी। शादियाबाद थाना पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार अभियुक्त अच्छेलाल राम पुत्र सुनील राम जिले के नन्दगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सौरम का निवासी है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पाक्सो एक्ट सहित अन्य सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
Views: 53








