पचास हजार के इनामियां अभियुक्त सहित दो गिरफ्तार
गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम व अन्य धाराओं से सम्बन्धित वांछित पचास हजार रुपए के इनामियां अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष भांवरकोल मय हमराह द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा पचास हजार रुपए के इ घोषित इनामियां नामजद/वांछित अभियुक्त राजकुमार बारी उर्फ गुड्डू पुत्र उमाशंकर निवासी ग्राम तरका थाना भांवरकोल गाजीपुर व फिरोज अहमद पुत्र बुद्दू नट ग्राम मच्छटी थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 40








