आंगनवाड़ियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न 

गाजीपुर।“पोषण भी, पढ़ाई भी” अभियान के अंतर्गत सादात ब्लाक की सौ आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र वितरित किए गए।


      ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित प्रशिक्षण में सीडीपीओ सोनम सिंह एवं सुपरवाइजरों ने प्रतिभागियों को ईसीसीई (प्रारंभिक बचपन देखभाल एवं शिक्षा) गतिविधियों, बच्चों के मस्तिष्क विकास, नवचेतना कार्यक्रम और शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों के समग्र विकास के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में पीपीटी, प्रोजेक्टर, वीडियो और क्विज के माध्यम से व्यावहारिक समझ विकसित कराई गई। यह प्रशिक्षण बच्चों में स्वस्थ आदतें विकसित करने, अनौपचारिक शिक्षा को बढ़ावा देने तथा दिव्यांगता चिन्हांकन में सहायक होगा। 

Views: 13


Leave a Reply