पोषण भी पढ़ाई भी’ कार्यक्रम के अन्तर्गत आंगनवाड़ियों ने लिया प्रशिक्षण 

‘गाजीपुर। ‘पोषण भी पढ़ाई भी’ कार्यक्रम के अन्तर्गत तीन दिवसीय आंगनवाड़ी प्रशिक्षण खंड विकास कार्यालय सादात में बुधवार से आरम्भ हुआ। यह प्रशिक्षण नौ दिनों में तीन-तीन दिन के तीन बैचों में संपन्न होगा। इसके लिए सौ कार्यकत्रियों का बैच बनाया गया है।


       प्रशिक्षण में बाल विकास परियोजना अधिकारी सोनम सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ‘पोषण भी पढ़ाई भी’ भारत सरकार की एक पहल है, जो 0-6 वर्ष के बच्चों के लिए पोषण के साथ ही प्रारंभिक शिक्षा सुनिश्चित करती है। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान ‘नवचेतना’ (0-3 वर्ष) और ‘आधारशिला’ (3-6 वर्ष) पाठ्यक्रम के माध्यम से खेल-आधारित शिक्षा और कुपोषण प्रबंधन सिखाया जाता है। इसका उद्देश्य आंगनवाड़ी को एक शिक्षण केंद्र में बदलना है, जहाँ बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा प्राप्त हो सके। खण्ड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज सिंह, सीएम फेलो डॉ. बृजेश कुमार, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती मंजू सिंह, पार्वती देवी, अंजली सिंह, ममता मोर्य, शिखा कनौजिया, यूनिसेफ के बीएमसी अनुराग, प्रद्युम्न ने भी प्रशिक्षण के विषय में आवश्यक जानकारी दी। उन्हें प्रोजेक्टर के माध्यम से विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया गया।

Views: 25

Advertisements

Leave a Reply