अर्थव्यवस्था एवं वित्तीय जागरूकता हेतु बजट क्वेस्ट क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न 

गाजीपुर। माय भारत गाजीपुर द्वारा “बजट क्वेस्ट क्विज 2026” का आयोजन पीजी कॉलेज गाजीपुर एवं सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में संपन्न हुआ।


         युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित  कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में बजट, अर्थव्यवस्था एवं वित्तीय जागरूकता के प्रति समझ विकसित करना तथा उन्हें समसामयिक आर्थिक विषयों से परिचित कराना रहा। 

       पीजी कॉलेज गाजीपुर के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र कुमार पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि बजट केवल सरकार का वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के विकास की दिशा और प्राथमिकताओं को निर्धारित करने वाला महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बजट की प्रमुख बातों को समझें और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। 

       कार्यक्रम में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बजट एवं अर्थव्यवस्था से संबंधित विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी ज्ञान क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ। 

        माय भारत गाजीपुर के पूर्व एपीएस सुभाष चंद्र ने क्विज की ऑनलाइन प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. अवधेश, डॉ. आई. आर. पाठक, डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. आलोक कुमार, प्रीति यादव, विशाल यादव, नेहा सिंह सहित  गणमान्यजन उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर संजय चतुर्वेदी ने किया।

Views: 15


Leave a Reply