एनसीसी कैडेटों को फायरिंग प्रशिक्षण बीएचयू में सम्पन्न 

गाजीपुर। श्री महंत शिवदास उदासीन इंटर कॉलेज (समता) एवं बापू इंटर कॉलेज सादात के कुल 183 एनसीसी कैडेटों को फायरिंग का प्रशिक्षण पूर्ण हुआ।  यह प्रशिक्षण बीएचयू वाराणसी परिसर में स्थित 89 बटालियन में दिया गया। प्रशिक्षण में कैडेटों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। 


       उल्लेखनीय है कि समता पीजी कॉलेज सादात के ग्राउंड पर फायरिंग रेंज उपलब्ध होने के बावजूद सुरक्षा कारणों के मद्देनजर उच्चाधिकारियों से अनुमति न मिलने के कारण कैडेटों को 89 बटालियन बीएचयू वाराणसी में प्रशिक्षण लेना पड़ाभ।

       फायरिंग प्रशिक्षण में समता इंटर कॉलेज के कुल 90 कैडेटृस ने भागीदारी निभाई। कॉलेज के प्रबंधक सभाजीत सिंह यादव, प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह यादव और कैप्टन सर्वेश कुमार सिंह यादव के निर्देशन में 58 छात्र और 32 छात्राएं अलग अलग ग्रुपों में गुरुवार को 89 बटालियन बीएचयू के कैंप में पहुंचे। वहां 89 बटालियन बीएचयू के कर्नल रोशन वर्मा के मार्गदर्शन में कैडेटों को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में समता कालेज की गुड़िया, गौरी, शालू, प्रीति, आरती, निधि, खुशी, सचिन यादव, राम आशीष, श्यामसुंदर, शिवम, सूरज, आशीष कुशवाहा सहित कुल 90 कैडेट्स शामिल रहे। वहीं इससे एक दिन पूर्व, बापू इंटर कॉलेज के 93 एनसीसी कैडेटों ने भी डीएसटी और फायरिंग प्रशिक्षण प्राप्त किया था। यह प्रशिक्षण कॉलेज के प्रबंधक सुशील सिंह, प्रधानाचार्य कैप्टन उदयभान सिंह और लेफ्टिनेंट शुभम सिंह के निर्देशन में कैडेटों को मिला। बापू के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट शुभम सिंह और समता इंटर कालेज के कैप्टन सर्वेश कुमार सिंह यादव ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य एनसीसी कैडेटों में निशानेबाजी की दक्षता बढ़ाना है। साथ ही इसका लक्ष्य सैन्य अनुशासन, आत्मसंयम और आत्मविश्वास का विकास करना भी है।

Views: 15

Advertisements

Leave a Reply