महारुद्राभिषेक व भण्डारे का आयोजन 15 फरवरी को

अति प्राचीन शिव हनुमान मंदिर विशेश्वरगंज मे शिव रात्रि को होगा आयोजन

गाज़ीपुर। नगर के अति प्राचीन शिव हनुमान मंदिर नयी बस्ती विशेश्वरगंज पर परम्परा अनुसार  महाशिवरात्रि महोत्सव धूम धाम से सम्पन्न होगा।


महाशिवरात्रि के अवसर पर दिनाँक 15 फ़रवरी 2026 को सांय चार बजे से भगवान भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक व भव्य श्रृंगार तत्पश्चात महाभंडारे का आयोजन किया गया है।
आयोजन समिति के सदस्यों ने उक्त अवसर पर भक्तजनों को सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम में aसम्मलित होने व बाबा भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनने का अनुरोध किया है। उक्त सूचना आयोजन समिति के सदस्य अजीत नारायन लाल ने दी है।

Views: 59

Advertisements

Leave a Reply