पंचांग व राशिफल – 13 फरवरी 2026

पंचांग व राशिफल – 13 फरवरी 2026


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     फाल्गुन 

पक्ष                      कृष्ण पक्ष

तिथि                     एकादशी 

नक्षत्र                      मूल  

वार                         शुक्रवार 

योग                         वज्र

सूर्योदय                     06:32

सूर्यास्त                      17:47

चन्द्रमा                      धनु 

राहुकाल               11:12 – 12:35

अभिजीत मुहूर्त        12:12 – 13:57

आज का राशिफल  ……………………

मेष 

आज का दिन अनुकूल रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आय के नए स्रोत बन सकते हैं। प्रयासों का अच्छा फल मिलेगा। मित्रों के माध्यम से धन लाभ या किसी महत्वपूर्ण काम में सहयोग मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी मेहनत की सराहना होगी। किसी करीबी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, भावनात्मक रूप से संतुलित रहें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ 

आज का दिन सामान्य और संतुलित रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता जरूरी है, लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी गलतियों से बचें और जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। सूर्य के प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी।

मिथुन 

आज का दिन व्यापार और करियर के लिए शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं। लंबे समय से रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। सूर्य गोचर के कारण कार्यक्षेत्र में तरक्की और मान-सम्मान प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपसी समझ बेहतर होगी। यात्रा भविष्य के लिए लाभकारी साबित होगी।

कर्क 

आज का दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। मन में कभी उत्साह तो कभी उदासी जैसी स्थिति बनेगी। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव से बचना जरूरी है। परिवार से सहयोग मिलेगा और किसी पुराने मुद्दे का समाधान भी संभव है। अपनों के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी।

सिंह 

आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। दोस्तों से धन लाभ या किसी बड़े अवसर की सूचना मिल सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपकी योग्यता की सराहना करेंगे। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या 

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखें, क्योंकि छोटी-सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत से सफलता मिलेगी, लेकिन धैर्य रखना जरूरी होगा। निवेश में लाभ के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। दाम्पत्य जीवन में संतुलन बनाए रखें और भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।

तुला 

आज आत्मविश्वास और आत्मबल बढ़ेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी। धन लाभ की संभावना है। परिवार से सहयोग मिलेगा। अधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है। सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।

वृश्चिक 

आज दिन सामान्य रहेगा। घरेलू जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। कुछ बदलाव या मानसिक तनाव संभव है, इसलिए शांत रहना जरूरी होगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी और काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। भावुक होकर फैसले लेने से बचना बेहतर रहेगा।

धनु 

आज दिन शुभ रहेगा। दोस्तों से धन लाभ मिलेगा। करियर में प्रगति के मजबूत योग बन रहे हैं। भाग्य आपका पूरा साथ देगा और रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। प्रेम जीवन सुखद  और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए काम शुरू करने के लिए यह दिन अनुकूल है। आत्मविश्वास के साथ कार्य को गति दें।

मकर 

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। आराम और संतुलित जीवनशैली जरूरी है। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। खर्चों में वृद्धि से थोड़ी चिंता हो सकती है। परिवार में शांति बनी रहेगी। पुराने विवाद का समाधान संभव है। कार्यक्षेत्र में सतर्कता रखें और धैर्य के साथ निर्णय लें।

कुंभ 

आज के दिन ऊर्जावान रहेंगे।किसी नई शुरुआत का योग है। सकारात्मक सोच से आप कई अवसरों का लाभ उठा सकेंगे। करियर में लाभ के योग हैं। जीवन में उत्साह बना रहेगा। राहु के प्रभाव से जल्दबाजी या गलत फैसले नुकसान दे सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और 

मीन 

आज का दिन आंतरिक शांति और रचनात्मकता से भरा रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक सुकून मिलेगा। करियर में स्थिरता आएगी और धीरे-धीरे उन्नति के रास्ते खुलेंगे। दाम्पत्य जीवन में रोमांस रहेगा। रिश्तों में गहराई आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कल्पनाओं से बचना बेहतर होगा।

Views: 144

Advertisements

Leave a Reply