निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु आवेदन 12 फरवरी तक
गाजीपुर। उ.प्र. कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में इलेक्ट्रिक व्हीकल सर्विस असिस्टेन्ट एवं ऑटोमोटिव वेल्डिंग मशीन आपरेटर (मैनुअल एवं रोबोटिक्स) व्यवसायों में अल्पकालीन प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है।
निःशुल्क प्रशिक्षण के इच्छुक महिला एवं पुरूष अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य हो तथा उनकी न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल हो, वे प्रवेश हेतु 12 फरवरी तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर में आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए अनुदेशक कमलेश कुमार से कार्यालय में सम्पर्क कर निःशुल्क नामांकन एवं प्रशिक्षण की जिम्मेदारी प्राप्त कर सकते है।
Views: 38
Advertisements








