निपुण आकलन अभियान से नौनिहालों होंगे निपुण

मंगलवार 27 जनवरी 2026 से 7 फरवरी तक संचालित अभियान में 1848 विद्यालय होंगे शामिल 


गाजीपुर। निपुण भारत मिशन अंतर्गत डायट प्राचार्य के निर्देशन में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार 27 जनवरी 2026 से 7 फरवरी 2026 तक निपुण आकलन अभियान संचालित किया गया है।

     प्राचार्य के अनुसार, इस अवधि में जनपद के कुल 1848 प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों का भाषा एवं गणित में निपुण आकलन किया जाएगा। आकलन का उद्देश्य कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता के लक्ष्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है। इसके लिए 262 डी एल एड प्रशिक्षुओं की तैनाती की गई है, जिन्हें पूर्व में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। 

       निपुण आकलन अभियान के नोडल डायट प्रवक्ता डॉ. सर्वेश कुमार राय ने बताया कि आकलन पूर्ण होने के पश्चात् जिन विद्यालयों में 80 प्रतिशत या उससे अधिक विद्यार्थी निपुण स्तर प्राप्त करेंगे, उन्हें निपुण विद्यालय घोषित करते हुए सम्मानित किया जाएगा। इससे विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को प्रोत्साहन मिलेगा तथा शिक्षकों और विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आकलन कार्य को सफल, निष्पक्ष एवं समयबद्ध ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी विद्यालयों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Views: 68

Advertisements

Leave a Reply