मेडिकल कॉलेज सहित महाविद्यालयों व विद्यालयों में रही कार्यक्रमों की धूम

गाजीपुर। राजकीय गाजीपुर होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में गणतंत्र दिवस ससमारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। 


       कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। प्राचार्य प्रो. डॉ राजेंद्र सिंह ने छात्रों को गणतंत्र दिवस के महत्व और देश के प्रति उनके कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने छात्रों को देश के विकास में योगदान देने और अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने देशभक्ति गीतों सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। उनकी प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। छात्रों द्वारा योग पिरामिड की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को पुरस्कृत करते हुए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों ने भी गणतंत्र दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन प्रतीक्षा पांडेय द्वारा किया गया। 

इसी क्रम में क्रिएटिव विजन सोसाइटी द्वारा संचालित नगर के तुलसी सागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी गाज़ीपुर में आयोजित कार्यक्रम में डा यशवन्त सिंह ने कहा कि भारत का लोकतांत्रिक स्वरुप दुनिया के समस्त राष्ट्रों के लिए एक मानक है. हमारे संविधान में मूल अधिकारों तथा कर्तव्यों का तर्कसंगत वर्गीकरण किया गया है जिसका अनुशीलन तथा अनुपालन हम सबके लिए आवश्यक है।

       समारोह का आरंभ उप प्रधानाचार्या सुश्री सारिका राय द्वारा ध्वजारोहण से हुई। तत्पश्चात  छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा राष्ट्रगान के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें प्रज्ञान तिवारी, यशी  राय, सृष्टि श्रीवास्तव, पद्मजा गुप्ता,आयुष तिवारी आदि छात्र-छात्राओं द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए। समारोह में छात्रों के साथ-साथ शिक्षिकाओं और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही जिसमें सुश्री विभा राय, रिया राय, सुनीता मिश्रा, रेनू राय, कनक राय, नीरज उपाध्याय आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

       अंत में एकेडमी के सचिव निदेशक प्रो.अजय राय ने अपने संबोधन में भारत के संविधान के प्रति पूर्णतः आस्थावान होने की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने समस्त शिक्षकों व कर्मचारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Views: 28

Advertisements

Leave a Reply