धोखाधड़ी का साथ, मां पहुंची हवालात

गाजीपुर। अपनी जिन्दा पुत्री को मृत बताकर उसके ससुरालियों के विरुद्ध फर्जी मुकदमा पंजीकृत कराने वाली वादिनी के विरुद्ध सादात थाना पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है।


      उल्लेखनीय है कि वादिनी राजवन्ती देवी पत्नी स्व. रामजी दास निवासी ग्राम बरहपार भोजूराय थाना सादात जनपद गाजीपुर द्वारा अपनी बेटी रुचि (काल्पनिक नाम) को उसके ससुरालीजनों द्वारा दहेज के लिए प्रताडित करते हुए उसकी हत्या कर उसके शव को गायब करने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था।

   मुकदमें की  विवेचनात्मक कार्यवाही  क्षेत्राधिकारी सैदपुर द्वारा संपादित की गयी। इलेक्ट्रानिक अभिलेखों व साक्ष्य संकलन से ज्ञात हुआ कि वादिनी की पुत्री जीवित है और वर्तमान समय में ग्वालियर, मध्य प्रदेश में है। उसकी बरामदगी हेतु क्षेत्राधिकारी सैदपुर द्वारा थाना सादात से पुलिस टीम गठित कर उच्चाधिकारी से गैर प्रान्त जाने की अनुमति प्राप्त की गयी। र गठित टीम को ग्वालियर रवाना किया गया। पीडिता की पतारसी सुरागरसी के क्रम में पाया गया कि पीडिता ग्वालियर से निकल कर सादात क्षेत्र में आ रही है। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों व मुखबिर के आधार पर कथित मृतका रुचि को जिन्दा व सकुशल सादात क्षेत्र के बरहेता पुल के पास से बरामद कर लिया गया था।

   वहीं थानाध्यक्ष सादात मय हमराह द्वारा, अपनी जिंदा बेटी को मृत बताकर उसके ससुरालियों के खिलाफ फर्जी मुकदमा पंजीकृत कराने वाली वादिनी राजवन्ती देवी को बरहपार भोजूराय थाना सादात से गिरफ्तार कर लिया। 

अभियुक्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गई।

 अभियुक्ता को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पुनीत कुमार मय हमराह व महिला आरक्षी गायत्री यादव शामिल रहीं।

Views: 67

Advertisements

Leave a Reply