चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया कौशल

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन नगर के न्यू होराइजन एकेडमी तुलसीसागर में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में नगर सहित सुदूर ग्रामीण अंचल के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई।


       चार वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता  के प्रथम खण्ड में प्रतियोभागियों को सामने रखी वस्तु का पेंसिल से चित्र बनाकर उसे छाया व प्रकाश द्वारा सजाना था। द्वितीय खण्ड में दिए गए विषय पर चित्र बनाकर उसमें रंग भरना था। इसके लिए कनिष्ठ वर्ग हेतु ‘प्रदूषित हवा का उपचार,पेड़-पौधों से करें प्यार’,मध्यम वर्ग हेतु ‘वन्य जीवों की रक्षा,प्रकृति की रक्षा’,ज्येष्ठ वर्ग हेतु ‘रिश्तों की अहमियत,परिवार का गौरव’ एवं वरिष्ठ वर्ग हेतु ‘आपरेशन सिन्दूर’ विषय दिया गया था।

    प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष डाॅ. रविनन्दन वर्मा, हीरा राम गुप्ता, प्रभाकर त्रिपाठी, राजीव मिश्र, शिवम प्रकाश त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

Views: 17

Advertisements

Leave a Reply