मानद उपाधि से सम्मानित हुए विशिष्ठ जन

गाजीपुर। श्रीराम मय अखिल भारतीय कवि सम्मेलन जिला पत्रकार समिति सिद्धेश्वर नगर, लंका के सभागार में मिशन जामवंत से हनुमान जी एवं अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।


      अंतर्राष्ट्रीय कवि एवं गीतकार सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ कवि एवं पत्रकार- डा. प्रमोद वाचस्पति सलिल जौनपुरी के मुख्य आतिथ्य में मिशन जामवंत से हनुमान जी के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कुमार सिंह के प्रमुख संयोजन व अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद के संस्थापक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के संचालन में श्रीराममय स्मृति सम्मान -2025 विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सम्मानित लोगों को प्रदान किया गया।

          काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा विद्या – वाचस्पति विशेष मानद सम्मान दयाशंकर गुप्ता एडवोकेट को और विद्या -सागर विशेष मानद सम्मान डॉ. गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव को डाक्ट्रेट मानद समतुल्य सम्मान भेंट किया गया।

Views: 25

Advertisements

Leave a Reply