पंचांग व राशिफल – 04 नवम्बर 2025
पंचांग व राशिफल – 04 नवम्बर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास कार्तिक
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्दशी
नक्षत्र रेवती
वार मंगलवार
योग वज्र
सूर्योदय 06:06
सूर्यास्त 17:13
चन्द्रमा मीन
राहुकाल 14:44 – 16:05
अभिजीत मुहूर्त 11:39 – 12:22
जानिए आज का राशिफल …………
मेष – अवरोधित काम के बनने के योग हैं। अपने मधुर व्यवहार से आप बिगड़े काम को भी अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी घर परिवार का सहयोग वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।
बृष – आज का दिन अच्छा रहेगा। संतोष और शांति का भरा रहने से मन प्रफुल्लित रहेगा। राजनीतिक प्रयासों में सफलता मिल सकती है । मान सम्मान की प्राप्ति होगी। अप्रिय लोगों से भी भेंट हो सकती है कौन से सतर्क रहें।
मिथुन – आज का दिन सामान्य है। मन में उलझन के भाव रहेंगे। अपनी वस्तुओं को सहेज कर रखें, उनके गायब होने का डर बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पारिवारिक कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
कर्क – आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। आजीविका के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। धर्म आस्था रहेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। लाभकारी यात्रा की स्थिति बनेगी।
सिंह – आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मनमाफिक में सफलता मिलेगी। शत्रु स्वयं नष्ट हो जाएंगू आय के नए स्रोत बनेंगे। मधुर वाणी से समाज में सम्मान की प्राप्ति होगी। भाग दौड़ के मध्य स्वास्थ्य पर नियंत्रण रखें।
कन्या – आज आपको अपने घरों में सफलता प्राप्त होगी। न्यायिक मामले आपके पक्ष में हल होंगे। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला – आज परिस्थितियों आपके अनुकूल रहेंगी। लाभकारी यात्रा पूरी होगी। आर्थिक लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण सुखल रहेगा। पुरानी समस्याओं से निजात मिलेगी। सुख सुविधाओं पर खर्च होने की संभावना है। विरोधियों से सतर्कता आवश्यक है।
वृश्चिक – आज का दिन सामान्य है। मन में दुविधा का भाव रहेगा। आंतरिक शारीरिक स्वास्थ्य परेशान कर सकते हैं। अच्छे चिकित्सकीय परामर्श की आवश्यकता है। मानसिक अशांति बनी रहेगी जिससे मन में तनाव रहेगा। शरीर को आराम देना आवश्यक है।
धनु – आज दिन अच्छा चलने वाला है। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। विरोधियों का व्यवहार आपके लिए हितकर रहेगा। लाभ की प्राप्ति होगी। विपक्षियों का साथ मिलेगा। सामाजिक कार्य में भागीदारी रहेगी। मन में प्रसन्नता का भाव जागृत होगा।
मकर – आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नए प्रयास फलीभूत होंगे। कनिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। बेवजह विवाद से बचना चाहिए। शाम को मन में शांति और प्रसन्नता का भाव रहेगा।
कुंभ – आज अपने व्यवहार और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक बहस से दूर रहना हितकर होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। यात्रा का प्रबल योग है। नवीन योजनाएं बनेंगी। संपर्क का लाभ मिलेगा। विपरीत परिस्थितियों में यात्रा करनी पड़ सकता है।
मीन – पारिवारिक गतिरोध समाप्त होगा। बच्चों की चिंता बनी रहेगी। आज संबंधियों से लेनदेन में सावधानी रखें अन्यथा इसके कारण स्थिति असामान्य हो जाएगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा में सावधानी आवश्यक है।
Views: 135
Advertisements








