स्नान के दौरान तीन युवतियां गंगा में समायीं

 मल्लाह ने चार युवतियों को जिंदा बचाया


गाज़ीपुर। रविवार को अलसुबह सहेलियों संग गंगा स्नान को गयीं युवतियों पर उस समय वज्रपात हो गया जब स्नान के दौरान लहरों की जद में आकर तीन युवतियां गंगा नदी में समा गई।

        यह हृदयविदारक हादसा करंडा थाना क्षेत्र के अमवां गंगा घाट पर सुबह लगभग छः बजे हुआ । क्षेत्र के रामजनपुर की युवतियां सुबह ही सहेलियों संग स्नान को गयी थीं। स्नान के दौरान लहरों की चपेट में आकर तीन युवतियां गहरे पानी की तरफ जाने लगीं तो वहां चीख-पुकार मच गई। जब तक आस पास के लोग मदद को पहुंचे तब तक तीन जिन्दगियां गंगा में समा गयीं। वहीं अपने अथक प्रयास से स्थानीय मल्लाह बलिराम चौधरी ने चार लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकालने में सफल रहे।

      गंगा के आगोश में समाई युवतियां पूनम (19 वर्ष) पुत्री रामबचन यादव, रोली (16 वर्ष) पुत्री राजदेव यादव और खुशी (12 वर्ष) पुत्री बब्लू यादव निवासिनी रामजनपुर रहीं। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। पुलिस डायल 112 की टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवतियों की खोज में लग गयी। डूबी युवतियों के परिजनों की चित्कार से वहां सभी की आंखें नम रहीं। गांव की गलियों में मरघटी सन्नाटा पसरा रहा। स्थिति की जानकारी होते ही 

         नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और नदी से शव तलाशने के लिए एनडीआरएफ की टीम को सूचित किया। इस बीच घाट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जुटी रही।

Views: 141


Leave a Reply