करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदपुर हथिनी गांव में करंट की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई।
बताया गया कि महमूदपुर हथिनी निवासी रामा यादव (47वर्ष) पुत्र परशुराम यादव शनिवार की शाम खेतों में धान के फसल की नर्सरी में पानी देने के लिए अपने पंपिंग सेट पर पहुंचे। पानी के लिए पम्पिंग सेट चालूं करने के दौरान, रामा यादव करंट की चपेट में आ गये। परिजनों रामा यादव को करंट से अलग कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले गये। जहां जांच कर डॉक्टर ने रामा यादव को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही मृतक की पत्नी संजू और मां मुगिया देवी सहित सभी परिजनों में कोहराम मच गया। उनके करुण क्रन्दन से लोगों की आंखें नम हो गयीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। रामा की तीन अविवाहित पुत्रियां और एक पुत्र हैं। रामा की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
Views: 105








