गायत्री प्रज्ञा मंडल ने छात्र छात्राओं को दी पाठ्य सामग्री

गाज़ीपुर। शिक्षा क्षेत्र सादात के कंपोजिट विद्यालय मजुई मरदापुर के छात्रों को मंगलवार को निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


 गायत्री प्रज्ञा मंडल मजुई के संयोजक तथा बापू इंटर कॉलेज सादात के राजनीति शास्त्र प्रवक्ता विजय कुमार यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण व कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान किया।

      विद्यालय के बेसहारा छात्रों को जिनके माता-पिता इस इस दुनिया में नहीं हैं, के साथ ही दिव्यांग और अन्य छात्रों को गायत्री प्रज्ञा मंडल मजुई के संयोजक विजय कुमार यादव ने स्टेशनरी वितरित किया। 

     अपने सम्बोधन में विजय कुमार यादव ने कहा कि हम शिक्षित होकर ही एक स्वस्थ, समर्थ एवं सक्षम नागरिक बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा कर सकते हैं। इसके लिए शिक्षा अमूल्य हथियार है,जिससे दुनिया को बदला जा सकता है। समय के साथ हमारे कार्य और दायित्व बदलते रहते हैं इसलिए इस समय जो कार्य हमें मिला हुआ है उसे तन्मयता और ईमानदारी से करने से ही हम एक सफल छात्र  और देशभक्त बन सकते हैं।

     इस मौके पर श्रीमती वंदना सोनकर, संजय प्रताप बरनवाल, आशीष शर्मा, मुलायम सिंह यादव, अनिल भारद्वाज, अनिल कुमार यादव, कामना चतुर्वेदी, प्रियंका, उर्मिला देवी, महेंद्र कुमार, डॉ. अभिषेक यादव, अफगन अंसारी, सावित्री यादव, डॉ. सीमा देवी, महेंद्र कुमार सिंह यादव, पूनम चौरसिया, रोशन यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्याप राम अवध सिंह यादव ने किया।

Views: 127

Advertisements

Leave a Reply