डबल मर्डर केस के दो सह अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा 

गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस टीम ने थानाक्षेत्रांतर्गत ग्राम उचौरी में 21 मार्च को हुए दोहरे हत्याकाण्ड से सम्बंधित दो सह-अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफल रही। 


        उल्लेखनीय है कि खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव के बगीचे में गत इक्कीस मार्च शुक्रवार की दोपहर में दो युवकों की गोली मारकर हत्या हुई थी। आपसी रंजिश को लेकर हुई घटना में हमलावरों ने दो युवको अमन चौहान (20 वर्ष) पुत्र प्रकाश चौहान तथा अनुराग सिंह उर्फ भोनू (22 वर्ष) पुत्र संजय सिंह निवासीगण चिलौना कला थाना खानपुर जनपद गाजीपुर को दिनदहाड़े गोली मारी थी।  दोहरे हत्याकांड को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र बारह घंटे के भीतर रात में ही हत्यारोपी दो युवकों अंकित सोनकर पुत्र पिंटू सोनकर उम्र 23 वर्ष निवासी उचौरी थाना खानपुर जनपद गाज़ीपुर व मेराज पुत्र क़ासिम उम्र 22 वर्ष ग्राम उचौरी थाना खानपुर जनपद गाज़ीपुरको दौराने मुठभेड़ घायलावस्था में असलहे संग गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस द्वारा इस डबल मर्डर केस की गोपनीय पतारसी सुरागरसी में सह अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए थे और पुलिस उनकी टोह में लगी थी। इसी दौरान थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार मय पुलिस टीम द्वारा कल रात में चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि उस हत्या कांड के अभियुक्त जौनपुर बार्डर बेलहरी पतरही मार्ग से जा रहे हैं। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा एकाएक दबिश देकर जौनपुर बार्डर बेलहरी पतरही मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त आफताब उर्फ गुड्डू पुत्र मुख्तार उम्र लगभग 50 वर्ष और इसरार पुत्र मुख्तार उम्र लगभग 58 वर्ष ग्राम उचौरी थाना खानपुर गाजीपुर के निवासी हैं। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।

Views: 11

Advertisements

Leave a Reply