ट्रक से साढ़े पांच लाख की अवैध शराब संग अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल थाना पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद 95 पेटी(4560 पाउच) अंग्रेजी शराब की कीमत लगभग साढ़े पांच लाख रुपए बताई गई है।पुलिस टीम को यह सफलता शनिवार को बढनपुरा पुलिया पर चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर मिली। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बढनपुरा पुलिया से एक चौदह चक्का ट्रक को रोका और तलाशी ली तो बिहार ले जायी जा रही अवैध शराब लदी पायी गयी। ट्रक पर फर्जी नं. प्लेट रजिट्रेशन नं. यूपी 60 सीटी 4239 लगाया गया था। उसमें से 95 पेटी (4560 पाउच) 8 पीएम अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 820.8 लीटर, कीमत लगभग 5,50000 रुपए बरामद की गयी। ट्रक के साथ अभियुक्त सूरज यादव पुत्र हरिमंगल यादव निवासी  खलीलपुर,हुरमुजपुर हाल्ट थाना बहरियाबाद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष भांवरकोल विवेक कुमार तिवारी मय हमराह व चौकी प्रभारी मच्छटी ओमवीर सिंह  थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 23


Leave a Reply