मुआवजे का भुगतान न होने से आक्रोशित हो रहे भूस्वामी जन
गाज़ीपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 124-डी पर ग्राम डहन में संरचना का काफी दिनों से रुका अवार्ड शुक्रवार को जारी हो गया। इससे
संबंधित लोगों ने खुशी का इजहार किया है क्योंकि अब मुआवजा भुगतान का कार्य किया जाएगा।
बताते चलें कि सैदपुर से मरदह तक वाया सादात, जखनियां निर्माणाधीन एनएच 124 डी मार्ग पर सादात और डहन गांव के संरचना का अवार्ड काफ़ी दिनों से अवरोधित था। इसमें सादात के स्ट्रक्चर का अवार्ड जहां बीते 10 सितम्बर को जारी हुआ, वहीं डहन गांव का अवार्ड अभी भी रुका था। ऐसे में शुक्रवार को यहां के संरचना का अवार्ड जारी होने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा संरचना प्रतिफल नोटिस मकान मालिकों को देने का काम होगा।
अब सादात के संबंधित भू स्वामियों में लगभग डेढ़ माह बीतने के बाद भी अब तक मुआवजा का भुगतान न होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बताया गया कि कई लोगों को मुआवजा दिए बगैर ही उनका संरचना हटा दिया गया है, जिससे जिम्मेदार अधिकारी के प्रति लोगों में आक्रोश है। यदि शीघ्र ही मुआवजा का भुगतान नहीं किया गया तो प्रभावित लोग धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी सम्बन्धित अधिकारियों की होगी।
Views: 6








