धर्म परिवर्तन कराने में दो अभियुक्त पहुंचे हवालात
गाजीपुर। सैदपुर थाना पुलिस ने उ.प्र. धर्म परिवर्तन प्रतिशेष अधिनियम तथा अन्य सम्बन्धित धाराओं में दर्ज मुकदमे के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 16 जून को उपनिरीक्षक कृपाशंकर सिंह मय हमराह के थाना पर दिनांक 15.06.2024 को पंजीकृत
अभियोग के वा़छित अभियुक्त नन्दलाल राजभर पुत्र रघुनाथ राजभर निवासी ग्राम सेहमलपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर तथा पाँल पुत्र ग्रेगरी निवासी मलाड थाना मलाड जिला थाणे महाराष्ट्र को सुबह करीब सात बजे ग्राम सेहमलपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया। दौराने गिरफ्तारी पुलिस टीम ने उनके कब्जे से नौ धार्मिक पुस्तकें व चार डायरी बरामद किया
गिफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक कृपाशंकर सिंह तथा आरक्षी संजय यादव व अभिषेक तिवारी थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 5









