डीपीआरओ ने किया जनसेवा केंद्र का उद्घाटन
गाजीपुर। सादात विकास खंड के ग्राम पंचायत डोरा में नवनिर्मित जनसेवा केंद्र का उद्घाटन गुरुवार को जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य के द्वारा किया गया।
इस केंद्र के संचालित होने से ग्रामवासियों को काफी लाभ मिलेगा और उनके समय की भी बचत होगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान वंदना राय एवं उनके प्रतिनिधि डा. अनिल राय ने जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य एवं सीएम फेलो डॉक्टर बृजेश को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ग्रामवासी शशिधर राय, रजनीकांत राय, भोनू यादव सहित वरिष्ठ जनों ने जिला पंचायत राज अधिकारी को माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में सहजानंद राय, फूलचंद खरवार, छोटेलाल कनौजिया, भिखारी शर्मा, उर्मिला राय, आशा गुप्ता, शैल कुमारी राय, चंदा यादव सहित काफी संख्या में ग्रामवासीगण मौजूद रहे।
Views: 8









