नायाब करिश्मा! एक पेड़ पर मिलते हैं 40 किस्म के फल

नई दिल्ली,29 नवम्बर 2018। अपने प्रयास और मेहनत के बल पर मानव रोज नया इतिहास रचता जा रहा है। इसी कड़ी में अमेरिका की सेराक्यूज यूनिवर्सिटी में विजुअल आर्ट्स के प्रोफेसर वाँन ने एक अद्भुत पेड़ विकसित करने में सफलता अर्जित की है। इस अद्भुत पेड़ पर विभिन्न प्रजातियों के 40 प्रकार के फल एक साथ उपलब्ध है। उन्होंने लगभग 10 बरसों के अथक प्रयास के बाद यह सफलता अर्जित की है। उनके “ट्री आफ फोर्टी” नामक इस पेड़ की बिक्री के लिए अब तक उन्नीस लाख रुपये तक की कीमत लग चुकी है। इस पेड़ पर एक ही साथ बेर, सतालू, खुबानी,चेरी और नेक्टराइन जैसे विभिन्न प्रकार के फल शामिल हैं। इसका ख्याल उन्हें तब आया जब उन्होंने न्यूयॉर्क स्टेट एग्रीकल्चरल एक्सपेरिमेंट में एक बगीचे को देखा। उस बगीचे में दो सौ किस्मों के बेर और खुबानी मौजूद थे। वह प्राचीन और दुर्गम पौधों की प्रजातियों से लबरेज बगीचा फंड के अभाव में बंद होने जा रहा था। ग्राफ्टिंग तकनीक के जरिए उन्होंने इसे तैयार किया है। इसके लिए वे सर्दियों में पेड़ की एक टहनी को कली समेत काटकर अलग करते हैं और फिर उसे मुख्य पेड़ में छेद करके लगाकर वहां पोषक तत्वों का लेप लगाते हुए पट्टी बांधकर उसकी देखभाल करते हैं। बाद में वह टहनी धीरे धीरे मुख्य पेड़ का अंग बन जाती है। यही क्रिया करते हुए उन्होंने नया अविष्कार कर डाला है।


प्रस्तुति आससे

Views: 4

Advertisements

Leave a Reply