भुगतान! गन्ना किसानों को शीघ्र मिलेगा पूर्ण बकाया
हापुड़ (उत्तर प्रदेश), 26 नवंबर 2018।
प्रदेश के गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर सरकार व भाजपा काफी गंभीर है और जल्द ही उन्हें पूर्ण भुगतान कराया जाएगा। यह कहना है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय का। वे दिल्ली से अमरोहा एक कार्यक्रम में भाग लेने जाते समय हापुड़ बाइपास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के समक्ष अपने स्वागत के दौरान व्यक्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं से, जनता के बीच सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाते हुए, लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
Views: 11








