सेल्फी हादसा ! सिग्नेचर ब्रिज से यमुना नदी में गिरने से बाइक सवार दो लोगों की  मौत

नई दिल्ली, 23 नवम्बर 2018 । चलती बाइक से सेल्फी लेने के फेर में आज सुबह करीब नौ बजे बाइक सवार दो लोग सिग्नेचर ब्रिज से यमुना नदी में गिरने से मौत के मुंह में समा गये।
बताया गया है कि आज सुबह करीब आठ बजकर पचास मिनट पर दो युवक केटीएम ड्यूक बाइक से सिग्नेचर ब्रिज पर उस्मानपुर से तिमारपुर की तरफ जा रहे थे। सेल्फी लेते समय उनकी बाइक डिवाइडर से टकराकर स्लिप कर गई और बाइक सवार दोनों युवक पुल के नीचे यमुना के रेत में जा गिरे, जहां उनकी मौत हो गई। फिलहाल उनके पास से कोई आईडी नहीं मिली इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पायी। पुलिस बाइक के आधार पर उनका पता लगाने में जूटी रही।


अपडेट

काफी देर बाद दोनों मृतकों की पहचान हो सकी। दोनों युवक – सत्य विजय शंकरन 23 वर्ष तथा चन्द्र शेखर शर्मा 20वर्ष हिन्दू राव मेडिकल कालेज के छात्र थे।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply