हादसा ! डम्फर ने की मजदूर की इहलीला खत्म

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),15 नवम्बर 2018। जिले की चर्चित टीबी रोड के निर्माण कार्य में लगे डम्फर से कुचलकर आज एक मजदूर की मौत होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर गरीब मृतक परिवार को बीस लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलव्ध कराने की मांग लेकर बवाल काटा।


मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह जाम समाप्त कराया और मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के सम्बंध में बताया गया कि कार्यदाई संस्था धर्मराज कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा टीबी रोड पर निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण के उसी क्रम में आज रेवतीपुर क्षेत्र के उतरौली नहर पुलिया के समीप डंफर पीछे करते समय मजदूर बल्लीराम 50वर्ष निवासी नवली की डम्पर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा होते ही वहां उपस्थित मजदूरों व लोगों में हाहाकार मच गया। घटना की सूचना पर मृतक के परिजनों संग काफी लोग मौके पर आ पहुंचे। लोगों की भीड़ ने वहां सड़क जाम कर प्रदर्शन आरम्भ कर दिया।घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने टीबी रोड पर चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
थानाध्यक्ष रेवतीपुर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी प्रशासनिक व विभागीय उच्चाधिकारियों को दे दी गयी है। नियमानुसार कारर्वाई के तहद डम्फर को अपनी कस्टडी में लेकर पुलिस सभी कारर्वाई कर रही है।

Views: 12

Advertisements

Leave a Reply