करारा झटका ! भाजपा सांसद हरीश मीणा अब “हाथ” के साथ

नयी दिल्ली, 14 नवंबर 2018 । राजस्थान विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के मध्य भाजपा को करारा झटका देते हुए भाजपा के वर्तमान सांसद हरीश मीणा ने आज बुधवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। आज नयी दिल्ली में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा पार्टी के राज्य प्रभारी अविनाश पांडे की उपस्थिति में मीणा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।
. उल्लेखनीय है कि पूर्व आइएएस अधिकारी हरीश मीणा राजस्थान की दौसा सीट से भाजपा के सांसद हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में अपने बड़े भाई और कांग्रेसी नेता नमोनारायण मीणा को पराजित किया था।
कांग्रेस के संगठन महासचिव गहलोत ने कहा, ‘पूरे देश में कांग्रेस में शामिल होने के लिए लोगों की कतार लगी है। आज मीणा भाजपा छोड़ बगैर किसी शर्त कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
ज्ञातव्य है कि राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों के लिए सात दिसंबर को चुनाव होना है। गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मैं यानी गहलोत और पायलट दोनों ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।’


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply