दुर्घटना ! टैम्पो पलटने से चालक की मौत

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),10 नवम्बर 2018। सादात थाना क्षेत्र के सैदपुर-सादात मार्ग पर कटयां चट्टी के समीप आज साइकिल सवार को बचाने में फल लदे टैम्पो के पुलिया से टकराकर पलटने से जहां टैम्पो चालक की मौत हो गयी,वहीं फल विक्रेता
पिता पुत्र जख्मी हो गए।
घटना के सम्बंध में बताया गया कि
शादियाबाद क्षेत्र के मसूदपुर निवासी इलियास व उसके पुत्र शहनवाज छठ पर्व पर फल की दुकान लगाने हेतु सैदपुर से फल खरीदे और फिर फल लेकर सैदपुर निवासी पंकज सोनकर 24 वर्ष की टैम्पो में फल लादकर शादियाबाद आ रहे थे।
उसी दरम्यान कटयां चट्टी के पास एक साइकिल सवार को बचाने के फेर में टैम्पो सड़क के पास पुलिया से टकरा कर गड्ढे में पलट गया। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग तत्काल टैम्पो के पास पहुंचे। दुर्घटना में टैम्पो चालक की मौत हो गई।
घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply