रेल ट्रैक टूटा, टला बड़ा हादसा

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),10 नवम्बर 2018। रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से आज बड़ा रेल हादसा टल गया। घटना दिलदारनगर रेलवे स्टेशन की है जहां महानंदा सुपरफास्ट ट्रेन के निकलने के बाद रेल की पटरी चटक गई। पटरी के चिटकते ही पैनल रूम में रेल पटरी संकेतक अचानक लाल हो उठा। इसे देखते हुए बक्सर डीडीयू पैसेंजर ट्रेन को होम सिग्नल के पास रोक रेलवे ट्रैक की जांच की गई तो वह चटकी मिली। रेल पथ निरीक्षक और विभागीय कर्मचारियों ने दो घंटे की मेहनत के बाद रेल ट्रैक दुरुस्त किया गया। एहतियात के तौर पर अभी ट्रेनों को धीमी गति से चलाया जा रहा है।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply