लूट ! दिनदहाड़े लूटा गया व्यवसायी

गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश), 02 नवम्बर 2018। शासन तथा प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। अपराधी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में नहीं चूक रहे हैं। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में आज हौसलाबुलन्द अपराधियों ने दिनदहाड़े एक हार्डवेयर व्यवसायी को कट्टे से आतंकित कर व उसकी की मुठिया से घायल कर लूट लिया।
बताया गया है कि पूर्व ग्राम प्रधान व व्यवसायी शिवानंद सिंह उर्फ लल्लू सिंह निवासी बद्धुपुर आज अपनी स्कूटी से करीब ग्यारह बजे बाजार में अपनी दुकान पर आ रहे थे। यह दुस्साहसिक घटना दुल्लहपुर-बिरनो मार्ग स्थित बिथरिया मोड़ पर हुई। थाने से महज सौ मीटर दूर मौजूद बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोककर भुड़कुड़ा जाने का रास्ता पूछा। जब वे रुककर रास्ता बताने लगे तभी एक व्यक्ति बाइक से उतरकर प्रधान को कट्टे की मुठिया से घायल कर दिया और उनकी जेब में रखे ₹2500 लूटकर भाग निकले।इसके बाद व्यवसायी ने अपने लुटे जाने की सूचना परिजनों को दी तो परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना थाने पर दी। इस घटना से व्यापारियों में दहशत व्याप्त है । उनका कहना है कि आए दिन कहीं न कहीं छोटी बड़ी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं । दिनदहाड़े ऐसी घटना से व्यापारी अपने को असुरक्षित समझने लगे हैं और पुलिस प्रशासन से अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।


रिपोर्ट – संजय चौबे

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply