अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार ! सहजानन्द पीजी कालेज में होगा आगाज

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),14 अक्टुबर 2018। शहर के सहजानन्द पीजी कालेज में केन्द्रीय हिन्दी संस्थान आगरा के संयुक तत्वावधान में दो दिवसीय “अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार” का आयोजन आगामी 23 नवम्बर से किया गया है।


उक्त आशय की जानकारी डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव’अनंग’ ने दी है। उन्होंने बताया कि “वर्तमान समस्याएं और लोक की भूमिका” विषयक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 23,24 नवंबर ,2018 को उत्तर वाहिनी गंगा के तट पर स्थित स्वामी सहजानंद पी जी कॉलेज में सम्पन्न होगी । उन्होंने कहा कि लेखक व स्कालर यदि 5 नवंबर तक अपना शोध सारांश और शोध पत्र प्रस्तुत कर देंगे तो उसे आईएसबीएन नंबर की पुस्तक में जगह मिल सकेगी जिसका लोकार्पण 23 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह के अवसर पर किया जाएगा तथा उसी दिन शाम को कवि सम्मेलन भी सम्पन्न होगा ।उन्होंने कहा कि यदि लेख या संगोष्ठी के सम्बन्ध में किसी को विशेष जानकारी चाहिए तो वह उनके मोबाइल नंबर 9450725810 पर सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply