ओडिशा ! भूस्खलन से 12 की मौत

गजपति(ओडिशा),13 अक्टूबर 2018।विशेष राहत आयुक्त बी पी सेठी के अनुसार तितली तूफान के कहर के बाद भारी वर्षा से हुए भूस्खलन में करीब 12 लोगों के मरने की खबर है, जबकि चार लोग लापता हैं। आज उन्होंने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना उस समय हुई जब शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद कुछ ग्रामीणों ने एक गुफानुमा जगह में शरण ली थी। बताया कि गजपति जिले के रायगडा प्रखंड के अन्तर्गत बरघारा गांव में भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण करीब 12 लोगों के मरने की खबर है। उन्होंने बताया कि चार लोग लापता हैं और उनके मलबे में दबे होने की आशंका है।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी की रिपोर्ट के बाद सरकारी प्रावधानों के अनुसार प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जायेगी।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply