चक्रवाती तूफान तितली ! ओडिशा और आंध्र में मचाया कहर, लाखों हुए बेघर

नयी दिल्ली,11अक्टूबर 2018। आज गुरूवार की सुबह लगभग साढ़े चार बजे चक्रवाती तूफान तितली ओडिशा के गोपालपुर पहुंचा। वहां 126 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल रही थी। चक्रवात के कमजोर होने से धीरे-धीरे रफ्तार घटने की संभावना है। 126 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंचा। इस प्रलयकारी तुफान से चार लाख लोगों के प्रभावित होने का अनुमान लगाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से ओडिशा में पूर्वी तटवर्ती इलाके से करीब तीन लाख लोगों को निकाला गया है। चक्रवाती तूफान से सर्वाधिक आठ जिले- गंजम, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर, गजपति केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर प्रभावित हुए हैं। इस तितली ने आंध्र प्रदेश में भी भारी तबाही मचाई है और अबतक आठ लोगों की मौत का अनुमान है। तीस जिला आपात ऑपरेशन केंद्रों को हालात पर नजर रखने तथा प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिये हैं। सुरक्षा की दृष्टि से विशेष राहत संगठन की 300 नौकाओं सदैव सहयोग के लिए तैयार रखा गया है। इस कहर से बचाए गए लोगों के लिए 879 बहुउद्देश्यीय चक्रवात और बाढ़ आश्रय स्थलों की तैयारी की गयी है और 1112 राहत शिविर खोले गये हैं। गंजम में कुल 105 और जगतसिंहपुर में 18 गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में भेज दिया गया है। प्रभावित इलाके में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 13 टीमों के कुल 585 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। प्रशासन ने कल तक के लिए सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखे गये हैं।
तूफान ने जमकर कहर बरपाया है। इसके कारण राज्य के बड़े हिस्से में लगातार भारी बारिश हो रही है। तेज हवा और बरसात के चलते लोगों के घर, आशियाने, विद्युत खम्भे, पेड़ सड़कों पर गिर पड़े। ओडिशा और आन्ध्रप्रदेश इससे बुरी तरह प्रभावित हैं तो वहीं इसके प्रभाव से झारखंड में भी बरसात हो रही है।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply