हादसा ! अनियंत्रित स्कार्पियो ने ली युवक की जान

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),30सितम्बर 2018 । सदर कोतवाली क्षेत्र के नगवां चट्टीके समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के सम्बंध में बताया गया कि आज दोपहर में बुजूर्गा निवासी प्रकाश राजभर पुत्र चंद्रजीत राजभर अपनी बाइक से शहर से बुजुर्गा जा रहे थे तभी बीच में नगवां चट्टी के पास पीछे से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने धक्का मार दिया । इसके बाद स्कॉर्पियो सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गये।घायल प्रकाश राजभर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले ड्राइवर की तलाश में लगी हुई है।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply