फायर ! गोली मारकर सर्राफा व्यवसायी की हत्या व लूट
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),22 सितम्बर 2018। योगी सरकार की लाख कवायद के बावजूद अपराधों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ अपराधियों नें कल रात करीब नौ बजे भाजपा कार्यालय के पास माल गोदाम रोड स्थित अंग्रेजी शराब के दुकान के पास पर एक सर्राफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी।
बताया गया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के सन बाजार निवासी सुशील वर्मा 35 वर्ष पुत्र सुरेश वर्मा की स्टेशन रोड पर सर्राफा की दुकान है। रोज की भांति कल दुकान बंद कर सुशील वर्मा बाइक से घर के लिए निकले।भाजपा कार्यालय के समीप बाइक खड़ी कर वह अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंच शराब ली। तभी दुकान पर पहुंचे अज्ञात हमलावरों ने तमंचे के बल पर सुशील वर्मा का बैग छिनने के दरम्यान उन्हें गोली मार बैग लेकर भाग निकले। शोर सुनकर लोग घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना पर सदर कोतवाल राजीव सिंह व सीओ सदर महिपाल सिंह मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बीच शहर हुई इस घटना से शहर के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। बाद में पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार दूवे ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना के बावत जानकारी ली और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिये।
Views: 4









