मुठभेड़ ! दो वांछित हत्यारे चढ़े अलीगढ़ पुलिस के निशाने पर
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश),20 सितम्बर 2018। अलीगढ़ में आज गुरुवार की सुबह पुलिस ने एक मुठभेड़ में हत्या के दो अपराधियों को मार गिराया। मारे गए दोनों अपराधी मुस्तकीम और नौशाद की तलाश में पुलिस काफी समय से लगी थी ।दोनों मृत अपराधी पिछले माह जिले में हुई छह हत्याओं में वांछित थे, जिनमें तीन हिन्दू पुजारियों की हत्याएं भी शामिल रहीं। पुलिस की इजाज़त से स्थानीय पत्रकारों ने मुठभेड़ की वीडियोग्राफी भी की । ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यानाथ की सरकार बनने के बाद अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कई इनामी बदमाशों का एनकाउंटर हुआ है लेकिन इनमें से कुछ मुठभेड़ें ऐसी भी हैं जिसमें पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे हैं।
Views: 5
Advertisements









