पाकिस्तान! बीस सदस्यीय होगा इमरान का मंत्रीमंडल, कुरैशी होंगे विदेश मंत्री

इस्लामाबाद, 19 अगस्त 2018। पाकिस्तान के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल का ऐलान कर दिया है। इमरान खान के मंत्रीमंडल में शाह महमूद कुरैशी को विदेश मंत्री बनाया गया है। कुरैशी 2008 में मुंबई आतंकी हमले के दौरान भी विदेश मंत्री थे।


पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रवक्ता फवाद चौधरी के अनुसार घोषित तीन महिलाओं सहित 20 नामों में से 15 मंत्री होंगे, जबकि अन्य पांच प्रधानमंत्री के सलाहकार के होंगे। उन्होंने बताया कि नया मंत्रिमंडल सम्भवतः सोमवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ ले । चौधरी की सूची के अनुसार, कुरैशी को विदेश मंत्री, परवेज खट्टक को रक्षा मंत्री और असद उमेर को वित्त मंत्री तथा शेख राशिद को रेल मंत्री बनाया गया है।

Views: 4

Advertisements

Leave a Reply