तीन तलाक ! संविधान के विरुद्ध

जौनपुर (उ.प्र.),13 अगस्त 2018। मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत अभिनेत्री शबाना आजमी ने तीन तलाक व्यवस्था को मुस्लिम महिलाओं के शोषण के लिये बनाया बताते हुए इसे हमारे संविधान के विरुद्ध बताया है। ऐसे में सरकार ने जो कानून बनाया है उसका हम सब स्वागत करते हैं। इस सम्बन्ध में आजमी ने कहा कि आज पूरे विश्व में 50 से ज्यादा इस्लामिक देशों में से 24 मुल्कों ने तीन तलाक को अपनी व्यवस्था से निकाल फेंका है। भारत में जो लोग तीन तलाक पर प्रतिबंध का विरोध कर रहे हैं, वे पूरी तरह गलत हैं। कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और संविधान ने यहां सबको अपना हक लेने का अधिकार दिया है। बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए शबाना ने कहा कि निर्भया कांड के बाद देश की संसद ने दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ कानून में बदलाव कर सख्त कानून बनाया था, पर इसके बावजूद आज जिस तरह से देश में दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, यह चिंता का विषय है। इससे बचाव हेतु हम सबको मिलकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है और सरकार को भी चाहिए कि जो भी ऐसे घृणित कार्य में दोषी पाया जाय, उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाय।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply