शिविर ! ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र. सदर इकाई द्वारा कांवरियों के लिए की गई जलपान की व्यवस्था

( गाजीपुर से राज नरायन राय की रिपोर्ट)


गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),12 अगस्त2018। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ० प्र० के गाजीपुर जिले के सदर तहसील इकाई के द्वारा नगर के गजल होटल के पास कांवरियों के लिए निशुल्क जलपान का आज आयोजन किया गया । इस शिविर का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप कुमार दुबे ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुन्नीलाल पांडेय,महामंत्री डा० ए के राय, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, मदन सिंह कुशवाहा, सदर तहसील अध्यक्ष राम जन्म कुशवाहा, सत्येंद्र नाथ शुक्ला, अरुण कुमार श्रीवास्तव, कैलाश नाथ शर्मा, आर एन राय, हसीन अंसारी, मनोज गुप्ता, नीरज यादव, उमेश कुशवाहा ,शिवम राय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार , पुलिस व आम जनता मौजूद रहे।

सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप कुमार दुबे ने कहा कि आज के समय में यह देख कर बड़ी खुशी हुई कि पत्रकार कलम के सिपाही होते हुए भी समाज सेवा में भी अपना कदम रख रहे हैं। यह एक सराहनीय कार्य है। जिसकी हम भूरी भूरी प्रशंसा करते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ ए के राय ने किया व अध्यक्षता मुन्नीलाल पांडेय ने किया।

Views: 3

Advertisements

Leave a Reply