निधन! नहीं रहे प्रख्यात लेखक …….

नई दिल्ली,12 अगस्त 2018। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय मूल के प्रख्यात लेखक विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल (वी एस नायपॉल VS Naipaul) का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी पत्नी ने एक बयान में कहा कि उनकी सभी उपलब्धियां महान हैं और उन्होंने अपनी अंतिम सांस अपने प्रियजनों के बीच ली। उनका जीवन अद्भुत रचनात्मकताओं एवं प्रयासों से भरा था। उन्हें 1971 में बुकर प्राइज और 2001 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। नायपॉल का जन्म त्रिनिदाद में हुआ था।उनकी पहली किताब ‘द मिस्टिक मैसर’ 1951 में प्रकाशित हुई थी। ‘ए बेंड इन द रिवर’ और ‘ए हाउस फॉर मिस्टर बिस्वास’ उनकी विश्व प्रसिद्ध चर्चित कृतियां हैं। वी एस नायपॉल के पूर्वज 1880 में त्रिनिदाद में जा बसे थे।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply