किसान कल्याण सम्मेलन के क्रम में गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

ग़ाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 17 जुलाई 2018। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में आयोजित किसान कल्याण सम्मेलन के क्रम में आज सदर विधानसभा अंतर्गत नगर के बंशीबाजार स्थित रायल पैलेस में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ भाजपा के महामनीषी श्रद्धेय प0 दिनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक डा. संगीता बलवंत ने अपने उद्वोधन में कहा कि यह सरकार किसानों सहित सर्वसमाज की हितैषी है। किसानों के हित में यह सरकार जितना सोच रही है, उतना पूर्व की किसी सरकार ने नही सोचा था। पहले केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को 32 प्रतिशत विकास राशि दी जाती थी पर किसानों की हितैषी मोदी सरकार ने इस राशि को बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया। सदर क्षेत्र में विकास की चर्चा करते हुए कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र में 8 नये ट्यूबवेल उपयोग हेतु लोकार्पित कर दिये गये हैं और 8 नये ट्यूबवेल निर्माणाधीन है। इनका भी निर्माण कार्य शीघ्रता से समाप्त कराकर जनता को समर्पित किया जायेगा।


भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों के हित मे किसान बीमा योजना, फसल बीमा योजना सहित किसानों के फ़सल का उचित समर्थन मूल्य जैसी अनेकों योजनायें चलायी जा रही है। प्रदेश की योगी सरकार के बनने से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में कहा था कि सरकार बनते ही सभी किसानों के एक लाख रुपये तक के ऋण माफ कर दिये जायेंगें। जिसका अनुपालन सरकार के पहली कैबिनेट की बैठक में किया गया। उन्होंने आगे कहा कि ज्वार, बाजरा, गन्ना और आलू आदि का नया समर्थन मूल्य घोषित किया है, ताकि किसान लाभांवित हो। उन्होंने चर्चा करते कहा कि पूर्व के सरकारों के शासनकाल में कड़ाके की ठंड में किसान रातों में जगकर अपने खेत मे सिंचाई करता था पर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा दिन में विद्युत आपूर्ति कर कड़ाके की ठंड में रात भर जगने के कष्ट से मुक्ति दिलाने का कार्य किया।
नगर पालिका सदर के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि पूर्व की सभी सरकारें वोट के लिए किसानों के हित में बड़े बड़े वादे करती थी लेकिन उसको पूरा करने का काम केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने किया है। उन्होंने लोगों से अपील करते कहा कि 15 जुलाई से उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक प्रतिबंधित है। प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करें क्योंकि ये कूड़े और मिट्टी के साथ खेतों में जाती है और खेती योग्य जमीन की उर्वरा शक्ति को नष्ट करने का काम करती है। जिला कोषाध्यक्ष व उपसभापति कोऑपरेटिव बैंक अच्छेलाल गुप्ता ने कहा कि पूर्व के अध्यक्ष ने कोऑपरेटिव बैंक को बैकफुट पर ला दिया है। इसको फ्रंटफुट पर लाने के लिए बोर्ड के सभी डायरेक्टर और अध्यक्ष लगे हुए है। पूर्व जिलाध्यक्ष वरिष्ठ नेता विजयशंकर राय, मंडल अध्यक्ष द्वय रासबिहारी राय और मनोज बिन्द तथा जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव ने भी अपने सम्बोधन में भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए जनता के प्रति समर्पित सरकार बताया। कार्यकम के अंत मे सादात नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ यादव की माता व पूर्व कार्यकर्ता दीपचंद्र राम की धर्मपत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक संबेदना व्यक्त की गयी। कार्यक्रम में अखिलेश सिंह, अनिल वर्मा, गोपाल राय, मुरली कुशवाहा, कार्तिक गुप्ता, अनूप जायसवाल, गर्वजीत सिंह, अशोक सिंह, मोहन जायसवाल, श्याम चौधरी, दीपक सिंह, राजेश बिन्द, रविन्द्र श्रीवास्तव, अंगद गुप्ता, चंदन कुमार, सतेंद्र यादव, विभा पाल, माया सिंह, रत्ना सरोज सहित काफी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान बाबूराम बिन्द व संचालन विनीत शर्मा ने किया।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply