भूस्खलन! सात मौत के मुंह में समाये , 30 घायल

जम्मू (कश्मीर),15 जुलाई 2018। जम्मू के रियासी क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट के झरने के पास भूस्खलन से जहां सात पर्यटकों की मौत हो गई, वहीं 30 से अधिक लोग घायल हो गए । बताया जा रहा है कि पिकनिक स्पॉट होने और रविवार के चलते यहां पर पर्यटकों की संख्या अधिक थी ।अचानक हुए इस भूस्खलन में पुलिस के साथ ही सेना भी बचाव कार्य में लगी है। इस घटना में मृतकों और घायलों में बच्चों व महिलाअों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद के लिए सेना से मदद मांगी जिसके बाद सेना के जवान भी मौके पर पहुंचे और मलबे में से लोगों को निकालने में जुट । वहीं घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । इनमें से कुछ ही हालत गंभीर बताई गई है ।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply