गंगा में नहाते वक्त डूबा किशोर, दूसरे को लोगों ने बचाया

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 18 जून 2018। गंगा नदी में आज स्नान करते समय एक किशोर की जहां डूबकर मौत हो गयी, वहीं दूसरे किशोर को वहां स्नान कर रहे लोग बचाने में सफल रहे। घटना सुहवल थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट गंगा तट पर घटी। गंगा नदी में आज स्नान करते वक्त ताडीघाट निवासी संदीप गुप्ता 16 वर्ष पुत्र पारस गुप्ता की डूबकर मौत हो गयी जबकि उसके साथी पूल्लू 15 वर्ष को वहां स्नान कर रहे लोगों ने बचा लिया। मृतक किशोर पॉलिटेक्निक का छात्र था। घटना की जानकारी होते ही ताड़ीघाट गांव में कोहराम मच गया और लोग आनन फानन में गंगा घाट पर पहुंचे। मछुआरों की मदद से ग्रामीण जन किसी तरह शव को बाहर निकालने में सफल रहे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव का पंचानामा कर शव उनके परिजनों को सौंप दिया।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply