मारपीट! लेखपाल ने ग्राम प्रधान पर दर्ज कराया मुकदमा

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 16 जून 2018। गहमर थाना क्षेत्र के करहिया ग्राम प्रधान व उनके भाई द्वारा पैमाइश के लिए गए लेखपाल के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि लेखपाल सुधांशु प्रकाश की तहरीर पर ग्राम प्रधान शिवशंकर सिंह एवं अनिल सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोज की जा रही है।
लेखपाल सुधांशु प्रकाश ने अपनी तहरीर में कहा है कि करहियां निवासी अनुज कुमार ने एक रास्ते को लेकर मुख्यमंत्री से आईजीआरएस के तहत पोर्टल पर शिकायत की थी। जिसकी जांच के लिए वह आज दोपहर गांव में पहुंचे और जांच हेतु अनुज और ग्राम प्रधान को बुलाया। ग्राम प्रधान शिवशंकर सिंह अपने साथी अनिल सिंह के साथ पहुंचे और मुझसे गाली-गलौज करते हुए मेरे पास मौजूद सरकारी कागजातों को फाड़ते हुए मुझे मौके से भगा दिया,फिर वापस आते समय ग्राम प्रधान के लोग मुझे ग्राम प्रधान के घर ले जाकर मारापीटा।मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply